रेलवे यात्रियों के लिए राहत की खबर, नाइट जर्नी को लेकर रेलवे किराया में इजाफा नहीं
नई दिल्ली
ट्रेनों में रात में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है. अब उनकी जेब से किसी भी तरह की सेवा के बदले अतिरिक्त शुल्क नही लिया जाएगा. यह इसे यूं कहे कि नाइट जर्नी को लेकर रेलवे किराया में इजाफा नहीं करेगा. गौरतलब है कि इससे पहले खबर आ रही थी कि भोपाल से दिल्ली और मुंबई की तरफ की नाइट जर्नी करने वाले यात्रियों से रेलवे अधिक किराया वसूलने पर विचार कर रहा है. लेकिन, रेलवे कहा है कि ऐसा कोई विचार नहीं किया जा रहा है.
दरअसल रेलवे बोर्ड को आमदनी बढ़ाने के लिए ऐसे विचार दिए गए थे. इसके तहत नाइट जर्नी के नाम पर रेलवे स्लीपर श्रेणी में 10 फीसदी, एसी-3 में 15 फीसदी और एसी-2-एसी-1 श्रेणी में 20 फीसदी तक किराया वसूलने की रेलवे को सलाह दी गई थी थी. हालांकि, जनसत्ता के अनुसार, रेलवे ऐसे किसी बात पर विचार नहीं कर रहा है. ना ही बेड रोल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं.
रेलवे को इसलिए देनी पड़ी सफाई: गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले मीडिया में जोर शोर से यह सवाल उठ रहा था कि रेलवे की नाइट जर्नी महंगी होने वाली है. यहीं नहीं बेड रोल के किराया में भी इजाफा किया जा रहा है. यह अब 30 रुपये के बदले 60 रुपये में मिलेगी. साथ ही रेलवे की यात्रा किलोमीटर में तय करने की बजाए सेक्टर के तहत तय किए जाएं. लेकिन रेलवे की सफाई से साफ हो गया है कि फिलहाल किराया नहीं बढ़ने वाला है.
धुलाई का खर्चा बढ़ा: बता दें, रेलवे बोर्ड को बचाया गया है कि बीते 10 सालों से रेलवे में धुलाई का खर्चा 50 फीसदी बढ़ गया है. ऐसे में कुछ अफसरों ने रेलवे बोर्ड को सुझाव दिया था कि बेडरोल का किराया भी 60 रुपए तक बढ़ा दिया जाए. अभी बेडरोल का किराया अधिकतम 25 रुपए लिया जा रहा है. हालांकि, किसी भी तरह की बढ़ोत्तरी से रेलवे का फिलहाल इनकार है.
रेलवे ने बढ़ाए प्लेटफार्म टिकटों के दाम: गौरतलब है कि रेलवे ने कोरोना को देखते हुए प्लेटफार्म टिकटों के दाम में काफी इजाफा कर दिया है. पश्चिम क्षेत्र के छह डिवीजनों के 250 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत को बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया है. दिल्ली में भी प्लेटफार्म टिकट के दाम बढ़ाए गये है. हालांकि रेलवे का कहना है कोरोना के कारण ऐसा कदम उठाना पड़ा.

पाठको की राय